और इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, तकनीकी खराबी से 40 मिनट तक लॉक रहा दरवाज़ा, विधायक और महापौर भी….

और इंडिगो फ्लाइट में फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, तकनीकी खराबी से 40 मिनट तक लॉक रहा दरवाज़ा, विधायक और महापौर भी….

June 18, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर । रायपुर एयरपोर्ट से आज दोपहर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई। दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट करीब 40 मिनट तक लॉक हो गई, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद, और रायपुर महापौर मीनल चौबे जैसे कई प्रमुख नेता सवार थे। फ्लाइट दोपहर 2.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान का मुख्य दरवाजा खुल नहीं पाया।

लगभग 40 मिनट तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों और ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला, तब जाकर सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके।

हालांकि घटना में किसी यात्री को शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन इस लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी को लेकर एयरलाइंस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा और तकनीकी मानकों की पुन: समीक्षा की मांग की जा रही है।फिलहाल, इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।