
केंद्रीय गृहमंत्री शाह कुछ देर में पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, आचार्य विद्यासागर की समाधि स्थल का करेंगे दर्शन, विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का कर सकते हैं जारी
February 6, 2025रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में अमित शाह शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन करेंगे। आपको बता दे एक वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी।
आपको बता दे केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर पहले ही चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अमित शाह दोपहर 12ः55 बजे डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हेलीपेड पहुंचेंगे। 1ः10 समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जैन समाज के मुताबिक गृहमंत्री इस अवसर पर आज विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2:50 में मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद प्रज्ञा गिरी हेलीपैड से वापस रायपुर जाएंगे।
गौरतलब है कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जैन समाज के मुताबिक गृहमंत्री इस अवसर पर विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय डाक विभाग द्वारा विशेष डाक टिकट और लिफाफे भी जारी किए जा सकते हैं।