प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

June 12, 2025 0 By Ajeet Yadav
रिपोर्टर- चंद्रभान यादव
जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम डुमरटोली निवासी सतीश एक्का का नदी के पानी में डूबने से 13 अगस्त 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतक के पिता सिरजियुस एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार मनारो तहसील अंतर्गत ग्राम खोखसो बेन्जोरा निवासी निमनी बाई का आकाशीय बिजली से 19 जून 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति जीतू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।