अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रोत्साहन राशि
May 24, 2025
चंद्रभान यादव
जशपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे ओलम्पिक खेल, विश्वकप, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को यात्रा व्यय तथा खेल उपकरण हेतु प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, जैसे ओलम्पिक खेल विश्वकप, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि की अधिकतम राशि 3 लाख रुपए या वास्तविक व्यय जो कि 3 लाख से कम हो देय होगी। खेल उपकरण हेतु खिलाड़ियों द्वारा खेल उपकरण की अभिप्रमाणित कोटेशन, सामग्री दर की प्रति जमा करना अनिवार्य होगा। यात्रा व्यय हेतु खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने संबंधि प्रमाण पत्र, चयन पत्र, वास्तविक यात्रा टिकट इत्यादि जमा करना अनिवार्य होगा। जिसके आधार पर यात्रा व्यय की राशि की गणना की जा सकेगी।
इच्छुक अभ्यार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-जशपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर से फोन नम्बर 87703 01503 पर संपर्क कर सकते हैं।