कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

May 19, 2025 0 By Ajeet Yadav
रिपोर्टर- चंद्रभान यादव
जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं और मांगों को कलेक्टर सीधे सुनते हैं और उनके समस्याओं का निराकरण करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हैं। आम नागरिक भी स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से कलेक्टर को रूबरू कराते हैं।
इसी कड़ी में आज जनदर्शन में कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदकों के राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, आजीविका, राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।