Home » Uncategorized » Ipl 2026:पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

Ipl 2026:पंत के कप्तानी छोड़ते ही क्यों ट्रोल हुए संजीव गोयनका? पुराना वीडियो हो रहा वायरल, लोग उड़ा रहे मजाक

Facebook
X
WhatsApp

विस्तार

आईपीएल 2026 के दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में हराकर फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। हालांकि, फाइनल से ज्यादा चर्चा फिलहाल सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने को लेकर हो रही है। पंत ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला चौंकाने वाला रहा क्योंकि उन्हें पिछले सीजन ही टीम का कप्तान बनाया गया था। दो सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि, ऐसा कहा गया है कि पंत ने खुद ही कप्तानी छोड़ी है, लेकिन एलएसजी का इतिहास कुछ अच्छा नहीं रहा है। केएल राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। आइए वजह जानते हैं…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *