
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत दुलदुला के प्रिया स्व सहायता
May 1, 2025चंद्रभान यादव संवाददाता
जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को दुलदुला ग्राम पंचायत में प्रिया स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक बेलिग मशीन के माध्यम से प्लास्टिक का एकत्रीकरण करके डिस्पोज किया जा रहा है। इन गतिविधियां की जानकारी ली। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम नन्द जी पांडे तहसीलदार राहुल कौशिक और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने प्रिया स्व सहायता समूह की महिलाओं को अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। ताकि वे आर्थिक रूप से सक्षम हो सके स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दोनों पत्तल चप्पल निर्माण कार्य करने की इच्छा जाहिर की जिस पर कलेक्टर ने समूह को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।