कांस्टेबल का इस्तीफा: अपने ही विभाग से परेशान जवान ने दिया इस्तीफा, रिजाइन लेटर में लगाये ये गंभीर आरोप
April 24, 2025
अपने ही विभाग से प्रताड़ित जवान ने इस्तीफा दे दिया है। अपने पत्र में आरक्षक ने गंभीर आरोप भी लगाये हैं। मामला अंबिकापुर का है। पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक अमित कुमार रजवाड़े ने अपने उच्चाधिकारियों से प्रताड़ित होकर एसपी को त्यागपत्र सौंप दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में आईजी कार्यालय के स्टेनो पुष्पेंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगा है।
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाने में पदस्थ आरक्षक अमित कुमार रजवाड़े का इस्तीफा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आरक्षक ने अंबिकापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को सौंपे गए त्यागपत्र में न केवल प्रताड़ना और मनमानी का आरोप लगाया है, बल्कि उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से अपराधियों को संरक्षण देने की बात भी कही है।
रजवाड़े ने त्यागपत्र में साफ लिखा है कि उसने वर्ष 2024 में जमीन देने के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत 2 अगस्त को मणिपुर थाने में की थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। जब उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी और आईजी से की, तब भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।