महिला नगर सैनिक की हत्या से हड़कंप, कस्तूरबा छात्रावास में थी पदस्थ, वारदात के बाद पति ने थाने पहुंचकर कहा….मेरी पत्नी की
April 14, 2025
गरियाबंद । गरियाबंद जिला के पांडुका क्षेत्र में महिला नगर सैनिक की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतिका की पोस्टिंग कस्तूरबा कन्या छात्रावास में थी। महिला नगर सैनिक की लाश मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी। इसी बीच मृतिका के पति ने थाने में पहुंचकर पत्नी की हत्या करने का खुलासा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात पांडुका थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पांडुका के ग्राम मुरमुरा में रहने वाले सोहन साहू ने ओमिका ध्रुव के साथ 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। नगर सेना में पदस्थ ओमिका ध्रुव के दो बच्चे भी है। गरियाबंद के कस्तूरबा छात्रावास में ओमिका ध्रुव की पोस्टिंग थी। जहां रहकर वह अपनी ड्यूटी करती थी। बताया जा रहा है कि महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव के पति को उसके चरित्र पर शंका थी।
जिस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। एक दिन पहले भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी पति ने ओमिका ध्रुव की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश को सूनसान इलाके में ठिकाने लगा दिया। आज सुबह जब महिला नगर सैनिक की लाश देखने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रहे थे। इसी बीच मृतिका के पति ने पांडुका थाने पहुंचकर इस हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपनी पत्नी की हत्या का खुलासा किया। उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसे लेकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के इस कबूलनामे के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।