कमिश्नर का एक्शन: कलेक्टरेट व हॉस्पीटल का किया इंस्पेक्शन, एक बाबू को नोटिस, एक सप्ताह का मिला अल्टीमेटम
April 11, 2025
बिलासपुर, ।संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज जिला कलेक्टोरेट और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख एवं पंजियों के रखरखाव में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को एक सप्ताह में अपडेट करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय की खाद्य शाखा की सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कैश बुक एवं सेवा पुस्तिका अपूर्ण रखने पर शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री कावरे ने लगभग एक घण्टे तक जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में किये गये निरीक्षण टीप एवं इनके पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। जिला कार्यालय में प्रमुख रूप से उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, नाजिर शाखा, वित्त शाखा, रिकार्ड रूम, खाद्य शाखा, खनिज शाखा एवं कोषालय शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रमुख रूप से सेवा पुस्तिका, कैश बुक, बिल बुक, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, भर्ती आदि कार्यों के फाईल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने अर्थदण्ड की वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कावरे ने खाद्य शाखा में धान खरीदी के बाद इसके निपटारे की प्रगति की जानकारी ली।
धान मिलान की प्रगति अत्यंत कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे जल्दी पूर्ण करने को कहा। उज्ज्वला गैस एवं राशन कार्ड की जानकारी भी ली। सेवा पुस्तिका एवं कैश बुक के अपूर्ण रखने पर सहायक वर्ग 2 भारती सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
श्री कावरे ने आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं और जरूरतों की सिविल सर्जन से जानकारी ली। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।