छात्राओं का विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, स्कूल के प्रिंसिपल व टीचर के साथ अभद्रता …
April 11, 2025
अम्बिकापुर। एक बड़ा अमर्यादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अंबिकापुर शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल की कुछ छात्राओं का एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्राएं स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य के प्रति बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हुई देखी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल में आयोजित परीक्षा के बाद की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी छात्राओं को स्कूल में ही रोकने का निर्देश शिक्षक और प्रिंसिपल ने दिया था। इसी बात पर छात्राएं बौखला गयी और फिर शिक्षक और प्राचार्य के लिए इतनी घटिया बातें कहने लगी, कि आपको वीडियो दिखा भी सकते।
बताया जा रहा है कि जबरन बैठाकर रोके जाने से नाराज कुछ छात्राओं ने आपस में बातचीत करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।