BJP सह संगठन मंत्री व प्रभारी लेंगे जनप्रतिनिधियों की बैठक, महापौर, सभापति के साथ निगम मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी होंगे शामिल शिवप्रकाश 9 को पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठकें लेंगे
April 8, 2025
रायपुर 8 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।