कांग्रेस नेता निष्कासित : ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी ने किया बाहर, FIR दर्ज होने और गंभीर आरोप लगने पर हुआ एक्शन
April 4, 2025
गंभीर आरोपों में घिरे कांग्रेस नेता को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। दरअसल बिलाईगढ़ ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक टंडन पर कई गंभीर आरोप थे। उन पर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज था। यही नहीं उन पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का भी आरोप लगा था।
दीपक टंडन पर एफआईआर भी दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने का भी आरोप था। आरोप के मुताबिक बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर उन्होंने लाखों रुपये लिये थे। जिसे लेकर गिधौरी पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था। अब पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।