
हम शांति वार्ता करना चाहते हैं” नक्सलियों ने लगायी गुहार, कहा, जवानों ने हमारे 400 नक्सलियों को कर दिया है ढेर
April 3, 2025
: ताबड़तोड़ आपरेशंस की वजह से नक्सली घुटने के बल आ गये हैं। नक्सली खुद स्वीकार कर रहे हैं कि 400 से ज्यादा माओवादी कमांडर और लीडरों को जवानों ने मार गिराया है। लिहाजा, अब नक्सलियों को भी अब अहसास हो गया है कि उनका बच पाना मुश्किल है। अगर उन्होंने घुटने नहीं टेके तो, उन्हें या तो मार गिराया जायेगा या फिर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। लिहाजा, डरे-सहमे नक्सलियों ने अब शांति वार्ता की पेशकश की है।