दो सगी बहनों की लाश डैम में मिलने से हड़कंप, भाई से विवाद के बाद घर से निकली थी दोनों बहने, पुलिस ने शुरू की जांच
March 25, 2025
रायगढ़ 25 मार्च 2025। रायगढ़ जिला में दो सगी बहनों की लाश डैम में तरती मिली है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही दोनों बहनों का अपने सौतेले भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वे दोनों गुस्सा होकर घर से निकल गयी थी। परिजन रात भर दोनों बहनों को ढूंढते रहे लेकिन उनका पता नही चल सका, आज सुबह दोनों बहनों की लाश डैम में मिलने के बाद परिवार में मातम व्याप्त है।
जानाकरी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय विंध्या जाटवर और उसकी छोटी बहन 17 वर्षीय अंजली जाटवर विनोबा नगर क्षेत्र की रहने वाली है। आज सुबह पचधारी डैम में दोनों सगी बहनों की लाश तैरती मिली।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक दिन पहले ही सोमवार को दोनों बहनों का उनके सौतेले भाई के साथ बहस हो गया था। बहस होने के बाद दोनों बहने एक साथ घर से बाहर निकल गयी।
दोनों बहनों के काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गये। रात भर तलाश के बाद भी परिजनों को कोई खास जानकारी नही मिल सकी। मंगलवार की सुबह आसपास के लोगों ने डैम में तैरती लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर और लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों बहनों की मौत के मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।