इस नगर निगम में पार्षदों ने बदला पाला, महापौर की कुर्सी पर मंडराने लगा खतरा, 5 पार्षदों ने थामा दूसरे पार्टी का दामन…..गरमायी राजनीति
March 24, 2025
दुर्ग । छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए 10 नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अब रिसाली नगर निगम में राजनीति गरमा गयी है। यहां नगर निगम के 5 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेसी पार्षदों के पार्टी बदलने की जानकारी के बाद जहां राजनीति गरमा गयी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के राजनीतिक किले में सेंधमारी कर भाजपा ने महापौर की कुर्सी को हिला दिया है। पार्षदों के पाला बदलने के बाद महापौर शशि सिन्हा अब अल्पमत में आ चुकी है। वहीं माना जा रहा है कि कुछ और भी पार्षद बीजेपी के संपर्क में है, जो पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर सकते है।
गौरतलब है कि रिसाली नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा है और यहां शशि सिन्हा महापौर है। सूबे में सरकार बदलने और हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अन्य नगर निगमों में भगदड़ वाली स्थिति निर्मित है। बात करे कांग्र्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रिसाली नगर निगम में तो यहां कांग्रेस के 5 पार्षदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्षदों के पाली बदलने के बाद अब कांग्रेस की महापौर शशि सिन्हा अल्पमत में आ चुकी है। आपको बता दे कि कांग्रेस के 5 पार्षदों के पाला बदलने के बाद अब भाजपा के पास भी 20 पार्षद हो चुके हैं।
वहीं कांग्रेस में महापौर को मिलकर कुल 20 पार्षद बच गए है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में दूसरे पार्षद भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। जिससे स्पष्ट तौर पर भाजपा अपनी महापौर बना सकती है। बताया जा रहा है कि आज बीजेपी प्रवेश करने वालो में दो महापौर परिषद के सदस्य और 3 महिला पार्षद शामिल हैं। जिनमें एमआईसी सदस्य परमेश्वर कुमार और चंद्रप्रकाश निगम शामिल है। वहीं वार्ड 14 की पार्षद सरिता देवांगन, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद ईश्वरी साहू और वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सारिका प्रेमचंद साहू शामिल हैं। सभी ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के निवास पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहें। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाले पाषदों ने पार्टी बदलने के पीछे भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। कांग्र्रेस के बागी पार्षदों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही रिसाली नगर निगम में बीजेपी की महापौर की पदस्थापना होगी। जिसके बाद क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगा।