राष्ट्रपति कल स्पेशल प्लेन से आयेंगी छ्त्तीसगढ़, बहुत स्पेशल होता है राष्ट्रपति के प्लेन का पायलट, जानिये कल का क्या है शेड्यूल

राष्ट्रपति कल स्पेशल प्लेन से आयेंगी छ्त्तीसगढ़, बहुत स्पेशल होता है राष्ट्रपति के प्लेन का पायलट, जानिये कल का क्या है शेड्यूल

March 24, 2025 0 By Ajeet Yadav
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। इस दौरान वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। सुबह 11 बजे विधानसभा पहुँचेगी, विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू क़रीब 55 मिनट रहेगी।

विधानसभा में राष्ट्रपति विधायकों से मुलाक़ात करेंगी वहीं फोटो सेशन का कार्यक्रम भी होगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विधानसभा की सुरक्षा भी पुख़्ता की गई है।इनसे पहले स्व. डॉ कलाम, प्रतिभा पाटिल भी रायपुर आकर प्रदेश की विधानसभा में विधायकों को संबोधित कर चुकीं हैं। द्रौपदी मुर्मू, देश की तीसरी राष्ट्रपति होंगी जो सदन के भीतर संबोधित करेंगी ।

प्रबोधन कार्यक्रम नाम के आयोजन में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। वो सदन को संबोधित करेंगी। वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर रायपुर आएगा। इस प्लेन को कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते हैं। दिखने में आम विमान की तरह नजर आने वाला प्लेन अंदर से कई तरह की हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होता है। इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है। रायपुर एयरपोर्ट पर ये प्लेन लैंड होगा।