छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस नम्रता केंद्रीय सचिवालय में उप सचिव

छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस नम्रता केंद्रीय सचिवालय में उप सचिव

February 1, 2025 0 By Ajeet Yadav

अजीत यादव

रायपुर छत्तीसगढ़ कॉडर की महिला आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी को केंद्रीय केबिनेट सचिवालय दिल्ली में उप सचिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे धमतरी जिले की कलेक्टर हैं। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद रिलीव होंगी। मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर डीओपीटी की उप सचिव एनी कनमनी जॉय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अगले आदेश तक वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी। उन्हें तीन हफ्तों में ज्वाइनिंग देने को कहा गया है।