
बगावती तेवर,इस्तीफे के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ललिता सोनी का छलका दर्द
January 28, 2025अजीत यादव
- शहर कांग्रेस अध्यक्ष की भर्राशाही व बंदरबांट से खफा थी कांग्रेस नेत्री
- पार्षद के टिकट के योग्य ना समझने पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ने दिया इस्तीफा
मुंगेली तीन पीढ़ी से समर्पित परिवार की बहु,छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ने आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम को इस्तीफा सौंप दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ललिता सोनी अपने लिए अथवा अपने पुत्र के लिए मुंगेली नगर पालिका के एक वार्ड से टिकट मांग रही थी मगर उस वार्ड में अध्यक्ष के दावेदार रहे 4 बार के पार्षद अरविंद वैष्णव को टिकट दे दिया गया। इसके अलावा भी संगठन में पर्याप्त तवज्जो नही मिलने के चलते अंतत प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ललिता सोनी ने इस्तीफा दिया।