
24 कुण्डीय अखंड रामायण का आयोजन हुआ संपन्न,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा हुए शामिल
March 17, 2025
दंतेवाड़ा स्व बृजभान पटेल एवं स्व राजकुमार पटेल के स्मृति में 24 कुण्डीय अखंड रामायण का आयोजन मीना पटेल के द्वारा निवासस्थान बायपास रोड चितालंका दंतेवाड़ा में किया गया जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा शामिल हुए | अखंड रामायण का आयोजन 15 मार्च सुबह 11:00 बजे से आरम्भ हु जिसका समापन 16 मार्च शाम 04:00 बजे किया गया | अखंड रामायण पाठ में स्वामी विशुद्धानन्द सरस्वती महाराज,आनंद स्वरूपानंद महाराज का आगमन हुआ जिनका मार्गदर्शन भक्तजनों को प्राप्त हुआ |