प्राचार्य प्रमोशन : नियमित व्याख्याता संघ प्रयासों ने दिखाया रंग, 11 साल बाद होगी प्राचार्य पदों पर पदोन्नति
March 17, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राचार्यों की चिर प्रतिक्षित पदोन्नति की प्रक्रिया अब जल्द ही पूरी हो जायेगी। लोक सेवा आयोग से डीपीसी के बाद अब शिक्षा विभाग इसे लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ायेगा। माना जा रहा है कि इसी महीने काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी हो जायेगी और फिर पोस्टिंग मिलेगी।
नियमित व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप झा ने बताया कि संगठन व्याख्याताओं की पदोन्नति के लिए सतत प्रयासरत था। व्याख्याताओं की वरिष्ठता सूची में त्रुटि सुधार,रिटायर्ड तथा दिवंगत व्याख्याताओं के नाम विलोपित करने हेतु सूची देने से लेकर लोक सेवा आयोग को भी अपने हित संबंधी ज्ञापन देने में लगातार संगठन सक्रिय रहा।
अब लगभग 3000 प्राचार्य पदों पर पदोन्नति होने जा रही है। 2014 के बाद यह पहली पदोन्नति होगी। संगठन ने पहले ही काउंसिलिंग से पद स्थापना देने और प्रतिक्षा सूची रखने के लिए सचिवालय/संचालनालय में ज्ञापन दिया हुआ है।
नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ के संगठन जिला अध्यक्षों/पदाधिकारियों जी पी तिवारी,श्याम किशोर जायसवाल, भूपेन्द्र नायक,शिव सिंह कंवर,शिव कुमार पांडे, एस आर मरावी,प्रेम दास टंडन,आर के साहू,जी पी उपाध्याय,अजय गुरला,राजकुमार साहू,,जनभान सिंह पैकरा,बजरंग वर्मा,कमलेश सिंह,अरुण साहू,सुभाष पांडे,कैलाश निलमओम प्रकाश गुप्ता,सहदेव सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने माननीय शिक्षा सचिव,माननीय संचालक महोदय एवं शासन को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।