ED पर चढ़ा भगवा रंग: कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, हार के बाद उन्हें रात दिन ईवीएम और भगवा रंग दिखता है, धर्मांतरण के खिलाफ जल्द कानून के दिये संकेत
March 15, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों से सक्रिय ईडी पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इस बार कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ईडी पर भगवा रंग चढ़ गया है। खुलकर समझें तो कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई भगवा रंग यानि बीजेपी से प्रभावित होकर ईडी कर रही है। इस मुद्दे पर अब भाजपा में राजनीति गरम है।
कांग्रेस की तरफ से बयान आया है कि ईडी पर भगवा रंग चढ़ गया है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में चुनाव इतनी बुरी तरह से हारी है कि उन्हें रात दिन ईवीएम और भगवा नजर आता है। भाजपा ने भले ही जवाब कटाक्ष भरे अंदाज में दिया हो, लेकिन कांग्रेस के सवाल अभी भी अपने जगह कायम है। उनके सवाल का मतलब ये है कि आखिर हर बार कांग्रेस ही क्यों।
धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिये हैं कि धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में जल्द ही कानून बनेगा। आपको बता दें कि पहले भी मुख्यमंत्री ये बातें कह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून बनाने को लेकर अध्ययन चल रहा है, इसलिए थोड़ा टाइम लग रहा है।
वहीं भारतमाला परियोजना में मुआवजे की जांच EOW से कराने के फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुआवजे को लेकर भ्रष्टाचार हुआ है।अब इसकी जांच EOW को सौंपी गई है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
वहीं नक्सलवाद को लेकर नई नीति लागू होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पुनर्वास नीति नक्सलियों के लिए पहले से था, उसे हम और बेहतर बना रहे है। इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा कई प्रदेशों का दौरा करके पुनर्वास नीति बनाए है।