राष्ट्रपति 24 मार्च को, तो 30 को आयेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार PM का दौरा
March 15, 2025
रायपुर 15 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को आगमन हो रहा है। राष्ट्रपति का विधानसभा में प्रबोधन है। वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है।
वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। पिछले दिनों मैंने स्वयं कार्यक्रम स्थल का साथी विधायकों के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है, इसलिए प्रदेश में उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह है।