अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मुख्यमंत्री ने बस्तर से वर्चुअल के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25 में किस्त महिलाओं को प्रदान किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया गया सम्मानित
March 8, 2026
(चंद्रभान यादव)
जशपुरनगर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जशपुर मंत्रणा भवन में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में जिले के 423 हितग्राही रहे महिलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मुख्य अतिथि के माध्यम से श्रीफल शॉल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 20 हितग्राहियों ने महतारी वंदन योजना कि राशि से स्व रोजगार तथा उपयोगिता के संबंध में अपने विचारों को उत्साहपूर्वक साझा किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़कर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान की ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभुनाथ चक्रवती ने अपने उद्बोधन में कहा कि “
महिलाओं का योगदान हर क्षेत्र में है और उनके सहयोग के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं है आज का दिन उनके लिए समर्पित है उनके योगदान और उनके हर क्षेत्र में उन्नति भी दिखाई देता है कि आज वह देश के राष्ट्रपति से लेकर गांव की पंच तक है ।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 05 हितग्राहियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर , नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत श्री राजू गुप्ता, श्री रमाशंकर गुप्ता, नीतू गुप्ता श्री आशुतोष राय जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय शर्मा, शशि बाई , शैलेंद्र यादव पार्षद श्री फैजान खान श्री विष्णु सोनी सुश्री रागनी भगत श्रीमती विजेता भगत श्रीमती प्रतिमा भगत , जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।