करडेगा से कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, चार लोगों की मौत, कई घायल…!
March 6, 2026
चंद्रभान यादव
जशपुरनगर । जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।
सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी मिल रही है।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना और करडेगा पुलिस चौकी की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।