रायपुर प्रेस क्लब में “गो सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित
February 27, 2026
दिव्य संत-महात्माओं के सानिध्य में 2 मार्च को भनपुरी में होगी पूरे भारत से आए गो सेवको की विशाल प्रशिक्षण कार्यशाला
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में आज “गो सम्मान आह्वान अभियान” के संबंध में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अभियान के मुख्य संरक्षक नंदी बाबा और भगवती गौमाता है!
इस अवसर पर भारत भाई श्री महाराज, प्रवीण शर्मा, गुरमीत सिंह जी, फूलचंद जी एवं कथावाचक दया किशोरी जी सहित अभियान से जुड़े संत-महात्मा, गोसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया गया कि गो सम्मान आह्वान अभियान छत्तीसगढ़ सहित संपूर्ण भारतवर्ष में गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के उद्देश्य से संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक जनजागरण अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है।
*अभियान को देशभर में छह चरणों में संचालित किया जाएगा* —
प्रथम चरण : 27 अप्रैल को देश की 5410 तहसीलों में एक साथ प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे तथा पूरे राष्ट्र में “गो सम्मान दिवस” मनाया जाएगा।
द्वितीय चरण : 27 जुलाई 2026 को देश के 790 जिलों में पुनः स्मरण (रिमाइंडर) स्वरूप प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।
तृतीय चरण : प्रत्येक राज्य की राजधानी में लाखों गौप्रेमी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
चतुर्थ चरण : 27 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न जिलों से गौप्रेमी सात-सात दिवस के अंतराल में दिल्ली पहुंचकर प्रतिदिन प्रधानमंत्री के नाम अपने हाथों से प्रार्थना पत्र लिखेंगे। 790 जिलों से 7 दिन के अंतराल मे तीस -तीस हजार गोप्रेमी 6 माह तक क्रमबद्ध तरीके से प्रार्थना पत्र लिखेंगे,,
पंचम चरण : नौ दिवस तक गंगाजल पर रहकर उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
षष्ठम चरण : आगामी निर्णय संत-महात्माओं एवं देशवासियों के मार्गदर्शन अनुसार लिया जाएगा।
2 मार्च को भनपुरी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के गो प्रचारकों एवं सहयोगियों हेतु 2 मार्च 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला हे गो माँ दुर्गा मंदिर, खमतराई थाना के पास, शांता स्वीट्स के समीप, भनपुरी (रायपुर) में प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगी।
कार्यशाला का उद्देश्य समाज में गौमाता के प्रति सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा अभियान को प्रदेशभर में संगठित रूप से विस्तार देना है।
*निःशुल्क पंचगव्य प्रशिक्षण शिविर*
इस अवसर पर गौ आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु निःशुल्क पंचगव्य एवं गो उत्पाद प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं एवं गोसेवकों को गोमय एवं पंचगव्य से निर्मित उत्पादों के निर्माण, उपयोग एवं विपणन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, भोजन, आवास एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
*संतों की भारतवर्ष यात्रा टोली पहुंचेगी रायपुर*
2 मार्च 2026 को गो सम्मान आह्वान अभियान की भारतवर्ष यात्रा कर रही संतों एवं गोसेवकों की विशेष टोली भी कार्यक्रम में शामिल होगी, जो देशभर में गौ सम्मान का संदेश प्रसारित कर रही है।
*आयोजन समिति के अनुसार कार्यशाला दो चरणों में आयोजित होगी* —
प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ की विभिन्न तहसीलों से गोसेवक 2 मार्च की सुबह 8 से सांय 5 बजे उपस्थित रहेंगे, जबकि द्वितीय चरण में प्रदेश के संत-महात्मा, कथावाचक, समाज प्रमुख एवं गोप्रेमी नागरिक सायं 5 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
*अभियान के प्रमुख बिंदु*
अभियान किसी संस्था या संगठन विशेष के बैनर तले नहीं, बल्कि संतों एवं गौमाता के सानिध्य में संचालित होगा।
अभियान पूर्णतः गैर-राजनीतिक एवं अहिंसक रहेगा।
किसी व्यक्ति विशेष के फोटो, पोस्टर या बैनर का उपयोग नहीं किया जाएगा।
सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम प्रेमपूर्ण संवाद, संकीर्तन, रैली एवं प्रार्थना पत्र के माध्यम से आयोजित होंगे।
अभियान में किसी प्रकार का दान या चंदा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोजकों ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, गोसेवकों एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा गौ आधारित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।