मनोरा में दिव्यांगजनों के लिए सशक्तिकरण शिविर सम्पन्न प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिला लाभ

मनोरा में दिव्यांगजनों के लिए सशक्तिकरण शिविर सम्पन्न प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण वितरण से दिव्यांगजनों को मिला लाभ

February 26, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने की प्रक्रिया संपन्न की गई। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण, बस पास तथा ऋण से संबंधित आवेदनों का भी पंजीयन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि श्रीमती शांति भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनके द्वारा 8 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, हस्त चलित ट्राई साइकिल, व्हील चेयर एवं श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण प्रदान किए गए। साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड का भी वितरण किया गया।
शिविर में कुल 79 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें 32 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 32 यूडीआईडी कार्ड तैयार किए गए। 7 दिव्यांगजनों को जिला अस्पताल के लिए संदर्भित किया गया, 4 डुप्लीकेट प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 2 दिव्यांगजनों द्वारा पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त 6 दिव्यांगजनों ने पेंशन योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा 3 दिव्यांगजन कृत्रिम अंग निर्माण हेतु चिन्हांकित किए गए। इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर प्रमाणन, पहचान, सहायक उपकरण एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।