प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

February 26, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम सैला निवासी स्व. फुलसाय राम का नहर के पानी में डुबने से 20 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी देवकी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तिरसोंठ निवासी स्व. स्नेहा नाग का सांप के काटने से 27 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता अंजय लाल नाग हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।