केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

February 24, 2026 0 By Ajeet Yadav
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प के अनुरूप तैयार किया गया है। यह बजट संतुलित, समावेशी और दूरदर्शी सोच का परिचायक है, जो प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समग्र विकास को सुनिश्चित करता है।

हमारी सरकार मिशन मोड में कार्य करने में विश्वास रखती है। इसी उद्देश्य से पाँच मुख्यमंत्री मिशनों — मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री नवप्रारंभ (स्टार्टअप) मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन — के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ़्तार दी जाएगी।

मैं इस उत्कृष्ट और जनकल्याणकारी बजट के लिए पूरे प्रदेश को हार्दिक बधाई देता हूँ।




📍 बिलासपुर को मिली महत्वपूर्ण सौगातें

राजीव गांधी चौक से सीपत चौक फ्लाईओवर – ₹15 करोड़

मेलनाडीह से मस्तुरीनगर तक सड़क निर्माण – ₹30 करोड़

उसलापुर गीता पैलेस से अमेरी अंडरब्रिज – ₹4 करोड़

चकरभाटा बस्ती से धमनी पहुँच मार्ग – ₹2 करोड़

बिलासपुर एयरपोर्ट अधोसंरचना विकास

कैंसर इंस्टीट्यूट, बिलासपुर


इन परियोजनाओं से यातायात सुगमता, क्षेत्रीय संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।




📍 मुंगेली को मिली विकास योजनाएँ

फास्टरपुर–झलियापुर सड़क निर्माण – ₹10 करोड़

बिटकुली से भटगांव सेंवार पहुँच मार्ग – ₹4 करोड़


इन कार्यों से ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा, किसानों और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।




डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र (बिलासपुर–मुंगेली) सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

हमारा संकल्प स्पष्ट है — विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण।