प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

February 24, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम सिरिमकेला निवासी स्व. महेन्द्र राम का आकाशीय बिजली से 09 अक्टूबर 20255 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी रजनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार आकाशीय बिजली से ही तपकरा तहसील अंतर्गत् ग्राम लावाकेरा निवासी स्व. सतीश एक्का का 17 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी असरीता एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।