राष्ट्रीय सेवा योजना “बी” प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
February 24, 2026
आज दिनांक 24/02/26 को शासकीय एस. एन. जी. महाविद्यालय मुंगेली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बी-सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में लगभग 35 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के दौरान शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी से आए बाह्य परीक्षक कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. निधि सिंह मैम उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण आत्मविश्वास एवं तत्परता के साथ संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी पी. के. देवांगन की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी गोचन्द पटेल
के मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में रा.ये.यो. के सीनियर स्वयंसेवक राहुल मल्लाह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ज्ञान एवं सेवा-भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा को सफल बनाया।