जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा का किया अनावरण

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा का किया अनावरण

February 21, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने आज कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ की महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ महतारी राज्य की मातृ-शक्ति और मातृभूमि का प्रतीक है ‘महतारी’ शब्द का अर्थ होता है माँ, इसलिए इसे छत्तीसगढ़ की जननी (माँ) के रूप में सम्मान दिया जाता है। यह प्रतिमा राज्य की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन को दर्शाती है।
मुख्य विशेषताएँ
धान की बालियाँ कृषि और समृद्धि का प्रतीक मातृत्व रूप संरक्षण, स्नेह और पोषण का संकेत ।
सांस्कृतिक पहचान लोककला, परंपरा और छत्तीसगढ़ी गौरव का प्रतीक
राजधानी रायपुर में इसकी प्रसिद्ध प्रतिमा स्थापित है
महत्व
राज्योत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष सम्मान
लोगों में एकता और अपनी मिट्टी से जुड़ाव की भावना बढ़ाती है
“मोर छत्तीसगढ़” मेरा छत्तीसगढ़ की भावना को दर्शाती है।