प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
February 18, 2026
संवाददाता प्रभा यादव
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 – 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील बगीचा अंतर्गत ग्राम ढोढर अंबा निवासी स्व. कोर्नेलियुस तिर्की पिता सिरील तिर्की की दिनांक 27 सितंबर 2025 को तालाब के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, ग्राम ढोढरअम्बा, तहसील बगीचा को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके।