अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सारासोर महाशिवरात्रि मेला में निभाई सेवा और सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी
February 16, 2026रोहित यादव ( सुरजपुर ) : – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सूरजपुर के कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रसिद्ध सारासोर मंदिर में जिसमें महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सारासोर स्थित शिवालय में उमड़ी आस्था की विशाल भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था भण्डारा एवं जल व्यवस्था में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दौरान लाखों की संख्या में सारासोर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने, कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था बनाए रखने, वृद्ध एवं महिला श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान करने सुरक्षा व्यवस्था, भण्डारा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था जगराता कार्यक्रम के बैठक की व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिक सहयोग उपलब्ध कराने में ABVP के कार्यकर्ता पूरे दिन निरंतर सक्रिय रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग दिया। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में दिशा-निर्देश, जल वितरण तथा भीड़ को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने जैसे कार्यों में युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं प्रशासन के लोगों ने भी संगठन के सेवा-भाव की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं की तत्परता से दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रही।
महाशिवरात्रि जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में युवाओं की जिम्मेदार भागीदारी समाज में सकारात्मक संदेश देती है कि सेवा ही सर्वोच्च धर्म है। ABVP के इस सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोरिया विभाग संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि अभाविप के लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता ने अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, शांतिपूर्ण दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था भण्डारा व्यवस्था, आदि सुचारू रूप से हो इस हेतु प्रातः 8 बजे से पूरे दिन कार्यकर्ता लगे रहे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद् ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो छात्र हित के साथ समाज और राष्ट्र हित हेतु सर्वप्रथम विचार करता है
इस सेवा काम में जिले भर के प्रतापपुर, भैयाथान, ओड़गी, सूरजपुर, बिहारपुर, विश्रामपुर, बुंदिया, जरही, धरमपुर, डांड़करवां, सलका, भैंसामुण्डा से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



