पूर्व विधायक राजमहंत सांवला राम डाहरे ने सपरिवार संसद में जीवंत कार्यवाही देखा
February 5, 2026
दिल्ली । अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजमहंत सांवला राम डाहरे ने सपरिवार नई दिल्ली में संसद के दर्शक दीर्घा में बैठ कर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर होने वाली धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा कार्यवाही का अवलोकन करने पर कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गौरव का विषय रहा, अभिभाषण पर हुई चर्चाओं से राष्ट्र में समावेशी विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत का संकल्प परिलक्षित हुआ।संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद चांपा जांजगीर लोक सभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री मती कमलेश जांगड़े जी से सौजन्य भेंट किया। साथ में पत्नी श्री मती हिन्दी बाई डाहरे,बेटी मनीषा, दामाद सुनील एवं सुपुत्र समीर डाहरे व अन्य थे।



