टुल्लू मोटर पंप चोरी का  आरोपी  24 घंटे में गिरफ्तार , भेजा गया जेल

टुल्लू मोटर पंप चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार , भेजा गया जेल

February 2, 2026 0 By Ajeet Yadav

रोहित यादव (बलरामपुर) : बलरामपुर जिले पुलिस चौकी रनहत थाना चलगली अन्तर्गत टुल्लू मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपी को रनहत चौकी पुलिस ने 24 के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं

जानकारी के अनुसार दिनांक 01/02/2026 को प्रार्थी/आवेदक रामधनी साडिल निवासी ग्राम चनदौरा, चौकी रनहत, थाना चलगली, जिला बलरामपुर द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर के द्वारा 1 नग टुल्लू पंप कीमती ₹14000 /हजार रुपए को चोरी कर लिया है।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर दिनांक 01 /02/ 2026 को चौकी रनहत, थाना चलगली में अपराध क्रमांक -05/2026 धारा -303(2) बीएनएस पंजीबध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी उदय कुमार यादव पिता ललन यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम चंदौरा, थाना चलगली को अभिरक्षा में लेकर आरोपी के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप कीमती₹14000 /हजार रुपए का जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।