नदी में रेत के नीचे युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।
January 31, 2026रोहित यादव (बलरामपुर) : बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंदूर नदी में आज एक युवक की रेत में दबी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, युवक की डेड बॉडी को हत्या करके रेत के नीचे दबाया गया है या फिर लाश कहीं से बहकर आई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है, उसके बाद लाश को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस आसपास के थाना एवं गांव में सूचना देकर पहले लाश की पहचान करने में जुटी हुई है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।


