कन्या महाविद्यलाय में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण

कन्या महाविद्यलाय में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण

January 25, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुरनगर :- जिला मुख्यालय स्थित राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इन पत्रिकाओं के माध्यम से छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों और बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने हेतु अनेक योजनाएं की जानकारी शामिल है।
पत्रिकाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक समसामयिक घटनाओं एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी भी मिलती है। कन्या महाविद्यालय की छात्रों ने बताया कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभदायक है।