जोकापाट में श्रीराम चरित मानस तीन दिवसीय ऋषि परंपरा महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

जोकापाट में श्रीराम चरित मानस तीन दिवसीय ऋषि परंपरा महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

January 31, 2026 0 By Ajeet Yadav

रोहित यादव (बलरामपुर) : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जोकापाट में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीराम चरित मानस तीन दिवसीय ऋषि परंपरा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

कलश यात्रा में ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। जय श्रीराम के नारों, भजन-कीर्तन एवं ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ निकली यात्रा से पूरा ग्राम जोकापाट भक्तिमय माहौल में डूब गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ के दौरान श्रीराम कथा, मानस पाठ, हवन-पूजन, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के माध्यम से ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की जा रही है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप साधु-संत, आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवबरत यादव सचिव देवब्रत उप नन्दपाल यादव उपाध्यक्ष भागीरती यादव कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।