सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए राजेश यादव
January 30, 2026रोहित यादव (बलरामपुर) : सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने सामाजिक कार्यों तथा जनहित एवं जनभावनाओं को देखते हुये तथा बलरामपुर युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप यादव को युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के कारण बलरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद रिक्त होने से तथा समयावधि पूर्ण होने के कारण राजेश यादव को सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव ने समाज के पदाधिकारी तथा समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ ” द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करूँगा।
मैं अपने समाज के युवा को एक-एक कर संगठित व जागरूक करने का कार्य करूँगा तथा युवा शक्ति को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहूँगा। समाज के सर्वांगीण विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिकता रहेगा।”



