प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

January 30, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव
जशपुरनगर :- कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम टेकूल निवासी स्व. कमलेश्वर राम का कुआं के पानी में डूबने से 16 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी राजमनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।