महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे तत्काल प्रभाव से निलंबित 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के फलस्वरूप की गई कार्यवाही

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे तत्काल प्रभाव से निलंबित 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के फलस्वरूप की गई कार्यवाही

January 19, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता प्रभा यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत् जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे को तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विदित हो कि उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर कार्यालय के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे को 08 जनवरी 2026 को शाम 8.30 बजे गिरफ्तार कर 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के फलस्वरूप छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में गिरीश कुमार वारे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।