युवा दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप भैंसामुण्डा ने संगोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन

युवा दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप भैंसामुण्डा ने संगोष्ठी कार्यक्रम का किया आयोजन

January 19, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

सुरजपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भैंसामुण्डा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा दिवस के अवसर पर प्री पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास केवरा में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया l अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी व नगरमंत्री रिंकु नाविक ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानन्द हम सभी युवाओं का प्रेरणा स्रोत है, स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन ज्ञान, सेवा, साहस और राष्ट्रप्रेम पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्म-ज्ञान, सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के माध्यम से “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” के सिद्धांत पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने अद्वैत वेदांत और योग को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया, जिसमें मनुष्य की आंतरिक शक्ति को जगाना और ‘नरो नारायण’ (मनुष्य में ईश्वर) की सेवा करना सिखाया। अभाविप प्रतापपुर महाविद्यालय कैम्पस अध्यक्ष बरत लाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मानना है कि किसी भी राष्ट्र का युवा जागरूक और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित हो, तो वह देश किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। युवाओं को सफलता के लिए समर्पण भाव को बढ़ाना होगा तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, विवेकानंद युवाओं को आध्यात्मिक बल के साथ-साथ शारीरिक बल में वृद्धि करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगरमंत्री रिंकु नाविक, कैम्पस अध्यक्ष बरत लाल, अभाविप भैंसामुण्डा नगरमंत्री शिवम यादव व छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे l