भारतीय थलसेना भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक

भारतीय थलसेना भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी 2026 तक

January 9, 2026 0 By Ajeet Yadav
संवाददाता रोहित यादव

भारतीय थलसेना द्वारा माह मई-जून 2025 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इण्डोर स्टेडियम धमतरी में किया जाएगा। जिसमें लिखित परीक्षा (सी.ई.ई) में बलरामपुर जिले के उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवी जीडी 10 जनवरी, एवी टीडीएन (10वीं) 20 जनवरी व एवी टीडीएन (8वीं) 21 जनवरी 2026 को इंडोर स्टेडियम धमतरी रैली में सम्मिलित हो सकते हैं।
भर्ती रैली की शारीरिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले युवाओं के लिए प्रशासन धमतरी द्वारा ठहरने की व्यवस्था नोडल अधिकारी के साथ किया गया है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए सोनकर भवन, राम बाग, विन्ध्यवासिनी वार्ड, धमतरी के लिए अश्वनी पाटकर मोबाईल नम्बर 8103350625, रैन बसेरा, जिला अस्पताल के पास, धमतरी के लिए राजकुमार सिन्हा मोबाईल नम्बर 9827974636, समुदायिक भवन, मराठा मंगल भवन के पास मराठा पारा, धमतरी के लिए गिरीश गजपाल मोबाईल नम्बर 7898388835, राखेचा भवन, साल्हेवार पारा रोड, धमतरी के लिए चेतन साहू मोबाईल नम्बर 7398734489 पर संपर्क कर सकते हैं।