कपिस्दा में पांच दिवसीय मड़ई मेला राऊत नाचा व भब्य डॉस प्रतियोगिता 10 जनवरी से

कपिस्दा में पांच दिवसीय मड़ई मेला राऊत नाचा व भब्य डॉस प्रतियोगिता 10 जनवरी से

January 9, 2026 0 By Ajeet Yadav
(प्रतिदिन होंगे विविध आयोजन)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा –बम्हनीडीह विकासखण्ड अंर्तगत ग्राम पंचायत कपिस्दा में पांच दिवसीय मड़ई मेला राऊत नाचा व भब्य डॉस प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 से 14 जनवरी तक आयोजित किया गया है।10 जनवरी को प्रथम दिवस मेला महोत्सव का भब्य शुभारंभ होगा। 11 जनवरी को द्वितीय दिवस शाम से राऊत नाचा शुरू होगा। जिसमें भाग लेने के लिए 300 रूपए प्रवेश शुल्क निर्धारित है और विजेताओं को क्रमशः 10001 रू 7001,5001,3001,2001,1500,1101 रूपए से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तृतीय दिवस 12 जनवरी को मेला महोत्सव होगा। चतुर्थ दिवस 13 जनवरी को भब्य डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।जिसका एकल युगल और सामूहिक नृत्य के लिए 100 रू,150 रू,250 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित है।सभी में विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। पांच दिवसीय मड़ई मेला राऊत नाचा व भब्य डॉस प्रतियोगिता का समापन 14 जनवरी को होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती विष्णो कुमारी बालेश्वर चंद्रा सरपंच ग्राम पंचायत कपिस्दा सहित पंच परमेश्वर एवं समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं। आयोजित प्रतियोगिता के लिए सोनू कर्ष 9131679109, भागीरथी जोशी 9644413002,प्रमोद जोशी,करन यादव, मांगेलाल कोशले सहित समीति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।मेले में सभी प्रकार के झूले मीना बाजार मौत कुंआ टूरिंग टॉकिज खिलौना दुकान हाटल जादू खेल आदि मनोरंजन की दुकानें लगने लगी है।