भेंडरी धान खरीदी प्रभारी की मनमानी से त्रस्त किसान,भौतिक सत्यापन की कर रहे मांग
January 8, 2026
सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे खरीदी प्रभारी।
संवाददाता रोहित यादव
बलरामपुर जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. गोपालपुर के धान खरीदी केंद्र भेंडरी में किसानों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है खरीदी प्रभारी शासन प्रशासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे , सारी नियमों को दरकिनार कर खरीदी कर रहे धान, ऐसे खरीदी प्रभारी के मनमानी रवैये जूझ रहे किसान रोने को मजबूर है किसानो से ही सभी कार्य करवाया जा रहा जो नियम के विरुद्ध है
किसानों से लूटः प्रत्येक बोरे में ले रहे आधा किलो ज्यादा
बलरामपुर जिले के धान खरीदी केंद्र भेंडरी में किसानों से सूखती के नाम पर प्रत्येक बोरी में आधा किलो अधिक धान लिया जा रहा है। इससे किसानों को प्रत्येक धान बोरी में करीब दस से पंद्रह रुपए का नुकसान हो रहा है जबकि नमी मापक मशीन में जांच के बाद ही धान लिया जा रहा है , तो वहीं किसानों को खरीदी केंद्रों में न तो हम्माली का पैसा दिया जा रहा है और न मजदूर उपलब्ध कराया जा रहा है
किसानों ने कहा धान की बोरी को ऊपर चढ़वाया जाता है जिससे हम किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सुबह से शाम हो जाता ढोते ढोते लेकिन खरीदी प्रभारी को हम किसानों से सहानुभूति नहीं है कई किसान बुजुर्ग भी आते जिनको काम करना पड़ता है किसी दिन अप्रिय घटना घटने की भी आशंका है जिसको लेकर हम किसान काफी नाराज और परेशान है किसानों का कहना कि हमारा कोई सुनने वाला नहीं है ।
अफसरों की मौन सहमति से समितियों में चल रहा किसानों से लूट का खेल
सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की समितिवार मानिटरिंग के नाम पर नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी के साथ पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं लेकिन इसके बाद भी इन गफलतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।