किकिरदा में एवेंजर्स ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

किकिरदा में एवेंजर्स ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

January 7, 2026 0 By Ajeet Yadav
(आज से 16 टीमों के साथ होगा क्रिकेट महाकुंभ) ‍ जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – मां विश्वेश्वरी की पावनधरा चित्रोत्पला गंगा तट स्थित स्कूल मैदान में एवेंजर्स ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 7 जनवरी से 12 जनवरी तक हुआ है। टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच महासंग्राम होगा। प्रवेश शुल्क 4100 रूपए निर्धारित हैं। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 50000 रूपए एवं स्व. ठा .हिमकर सिंह स्मृति में एवेंजर्स ट्राफी, द्वितीय 25000 रूपए एवं एवेंजर्स ट्राफी बजरंग बली फ्लाइ एश ब्रिक्स केकराभाठा के सौजन्य से,मैन ऑफ द सीरीज रेंजर साईकिल मेमन इलेक्ट्रॉनिक इम्तियाज मेमन बिर्रा द्वारा,मैन ऑफ द मैच फाइनल मैच 2500 रूपए एएबी मयाराम टाकिज (सिनेमाघर)अमित भारद्वाज बिर्रा द्वारा प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूजा अर्चना कर फीता काट कर और राष्ट्र गान से शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ठा बलराम सिंह बड़े बाबू, अध्यक्षता सरपंच श्रीमती गोमती ,कुशत चंद्रा, विद्या महंत, जितेन्द्र तिवारी,सम्मेलाल कश्यप, सत्यनारायण आदित्य सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन मैच लिजेंड जैजैपुर और डभरा के बीच खेला गया। प्रतिदिन तीन मुकाबले होंगें। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि ठा गोपी सिंह ठाकूर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सक्ती होंगे।आयोजन को लेकर अध्यक्ष ठा बलराम सिंह, उपाध्यक्ष रजबोद्दीन खां, सचिव नफील खां, संरक्षक ठा गुलाब सिंह,कामेंटेटर जितेन्द्र तिवारी बिर्रा,महेश्वर कुम्हार, राजेश आदित्य,रवि महंत,संजय देवांगन, सहयोगी अधिवक्ता शुभम सिंह,बबलू सिंह,रविशंकर आदित्य सहित सहयोगी जन जुटे हुए हैं।