बिर्रा थाना की ओर से यातायात जन जागरूकता अभियान

बिर्रा थाना की ओर से यातायात जन जागरूकता अभियान

January 7, 2026 0 By Ajeet Yadav
जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी जांजगीर चांपा

बिर्रा – थाना मैदान बिर्रा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू ने दिनांक 06.01.2025 को ग्राम बिर्रा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नवययुवकों और ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें तीन सवारी वाहन नहीं चलाना,लाइसेंस के अनिवार्यता, हेलमेट की अनिवार्यता, पैदल चलने के दौरान भी सड़क छोड़कर नियमानुसार चलने व वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करना,शराब पीकर वाहन नहीं चलना, माल वाहक गाड़ी में सवारी के रूप में नहीं बैठना और ना ही मालवाहक में सवारी बैठना के संबंध में अवगत कराया गया।इस अवसर पर बिर्रा थाना स्टाप व बड़ी संख्या में क्रिकेट टीम के सदस्य व आयोजक उपस्थित थे।