गणतंत्र दिवस समारोह 2026 : 26 जनवरी के गरिमामय आयोजन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक , सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
January 6, 2026
संवाददाता रोहित यादव
बलरामपूर : जिला मुख्यालय बलरामपुर में गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियों के संबंध में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि इस वर्ष मुख्य समारोह में परेड, आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समारोह की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे।
बैठक में परेड एवं रिहर्सल की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मंच एवं परिसर की साज-सज्जा, आमंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, अभिषेक गुप्ता सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।