घिवरा में पांच दिवसीय भब्य नागलीला मेला महोत्सव कल से

घिवरा में पांच दिवसीय भब्य नागलीला मेला महोत्सव कल से

January 5, 2026 0 By Ajeet Yadav
(जय हनुमान रामलीला मंडली घिवरा द्वारा आयोजित)

जिला संवाददाता जितेन्द्र तिवारी

बिर्रा – सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत जगत जननी आदि शक्ति मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम घिवरा भीम सागर सरोवर में 6 जनवरी से भब्य नागलीला मेला महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है । शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि सरपंच विनय कुमार कश्यप, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता गोपी कश्यप होंगे।नागलीला महोत्सव भीम सागर सरोवर घिवरा में प्रतिदिन दोपहर से 3 बजे से शाम 7 बजे तक जीवंत झांकी प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें प्रथम दिवस 6 जनवरी को मत्यलीला वेद चोरी लीला,7 को चीर-हरण लीला,8 को समुद्र मंथन लीला,9 को नाग मर्दन काली नाग लीला,10 को गज ग्राह लीला का प्रदर्शन होगा।साथ ही पांच दिवसीय नागलीला मेला महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक मंचस्स श्री कृष्ण लीला की प्रस्तुति होगी।मेले में टूरिंग टॉकिज झूला मनोरंजन की दुकानें होटल मनिहारी दुकान आदि उपलब्ध होंगे।किसी भी तरह की जानकारी के लिए हरनारायण, कृष्ण कुमार, संतोष कश्यप , शिवप्रसाद से संपर्क कर सकते हैं। आयोजन को लेकर आयोजक व समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत घिवरा जुटे हुए हैं।